हबन-पूजन के साथ छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण

0
156

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को वीर शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया गया| सभी नें उनके बताये आदर्शों पर चलनें का संकल्प लिया|
फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी स्थित शिवाजी संस्थान में छत्रपति शिवाजी के 393 जन्मोत्सव पर सरदार पटेल युवा मंच के संस्थापक पदाधिकारियों द्वारा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी| जिसमे संगठन के पदाधिकारी संजू कटियार, संजीव कटियार, दीपक कटियार, अतुल कटियार , मधुर कटियार, सौरभ कटियार ,सुरजीत सिंह कटियार, महामंत्री विकास कटियार आदि नें हबन पूजन कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया| कन्या सारा, अनिका, ओजस्विता, अन्या ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया| जिसके बाद पूरा पंडाल वीर योद्धा शिवाजी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा| कार्यक्रम में जवाहर सिंह गंगवार, महेंद्र कटियार, डॉ वी के गंगवार, सुरजीत गंगवार, विनोद गंगवार, पवन कटियार मदारी गंगवार, वासु कटियार, आशीष कटियार, मोहित कटियार, समरजीत, इंद्रजीत, अभिनव गंगवार मौजूद रहे आदि बुजुर्ग व युवाओं ने कंधे से कंधे मिलाकर आगे भी सहयोग किए जाने की बात कही , जिससे संस्थान का भव्य निर्माण हो सके।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]