रेस्टोरेटों पर सैंपलिंग को गति देनें पर जोर

0
149

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है| लिहाजा उन्होंने अपने अधिकारियों को रेस्टोरेटों पर सैंपलिंग में तेजी लानें के निर्देश दिये| जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की जिला स्तरीय कमेटी की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के लंबित मामलों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एसपीओ को बेहतर मॉनिटरिंग के साथ खाद्य सुरक्षा के लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति को स्वयं भी रेस्टोरेंट में जाकर सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक को भी औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को अवश्य लें जाए। खुले में खाद्य सामग्री बेचने वालों को प्रोपर गाइड किया जाए कि वह सामग्री खुले मे ना बेचे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]