नर्सिंग छात्राओं नें मनायी विवेकानंद जंयती

0
121

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शुक्रवार को जसमई दरवाजा पुठरी मार्ग ग्राम सरैया स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्वामी विवेका नन्द की जयंती धूमधाम के साथ मनायीं गयी|
स्वामी विवेकानन्द की जयंती समारोह का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवं गायन की प्रस्तुति दी कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर और साथ ही साथ फ्लोरेंस नाइटेंगल एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया| मुख्य अतिथि डॉ०एस के मौर्या रहे| इसके साथ ही कालेज के अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री नें कहा कि भविष्य में नर्सिंग कार्य करने के लिए एक उचित दिशा निर्देश का पालन करना एवं औषधियों का पूर्ण ज्ञान होना एवं उनका नियमानुसार उपयोग करना एवं अपने द्वारा किसी भी व्यक्ति के जीवन के प्रति सजग रहना व किसी भी मरीज के लिए उचित उपचार करना ही हमारा ध्येय है एवं सेवा भाव है यह संकल्प सभी नर्सिंग छात्र छात्राओं को भी दिलाया गया| विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० सचिन दुबे ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की| प्रबंधक अनुराग दुबे, डायरेक्टर डॉ० सचिन दुबे, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक मिश्रा, डॉ० राघवेंद्र अग्निहोत्री, एवं जीवीए एकेडमी के संस्थापक विपिन अवस्थी के साथ ही सभी विद्यालय का स्टाफ व छात्र छात्राएं रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]