फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) खेत में मबेशी घुसने को लेकर वृद्ध को बेहरहमी से पीट दिया गया| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| जिसके बाद पुलिस नें आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया|
थाना क्षेत्र के कुम्हरौर निवासी अनंतराम पुत्र शीतल प्रसाद सक्सेना अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे। वहीं पड़ोस में गप्पे सिंह पुत्र नरसिंह भी गेहूं की फसल की देखभाल के लिए गए हुए थे। आवारा गोवंश खेतों में घुसे जिसको अनंतराम ने भगाया तो गप्पे सिंह से झगड़ा हो गया। उनका कहना था कि इन गोवंशों को हमारे खेत में क्यों किया गया। इसी बात को लेकर 70 वर्षीय वृद्ध अनंतराम की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गयी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायल को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


