फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) बीती रात आलू बेंचकर वापस आ रहे किसान को किसी अज्ञात वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी|
दरअसल थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर मंगली निवासी किसान अजय पाल पुत्र कालीचरण जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद से अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर से आलू बेचकर देर रात्रि वापस आ रहे थे। जहां रास्ते में कोलाघाट के पास ट्रैक्टर सवार सभी लोग लघुशंका के लिए सड़क पर उतरे, उसी समय कोहरे में पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे किसान अजय पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया| मृतक की पत्नी राम देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


