किसानों से सम्पर्क कर बेहतर धान खरीद के निर्देश

0
184

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को जिलाधिकारी नें अचानक धान केंद्रों पर पंहुच निरीक्षण किया| डीएम के पंहुचने से भगदड़ मच गयी| डीएम नें लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद करनें के निर्देश दिये|
डीएम नें संजय कुमार सिंह ने धान क्रय केन्द्र राजेपुर प्रथम व हमीरपुर सोमवंशी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरिता शुक्ला द्वारा बताया कि आज दो किसानों से 49 कुन्टल धान खरीदा गया है। अब तक लक्ष्य 10000 कुन्टल के सापेक्ष 1300 कुन्टल की खरीद की जा चुकी है। डीएम नें निर्देश दिये कि गांवों का खुद भ्रमण कर किसानों से सम्पर्क कर अधिक मात्रा में धान खरीद की जाये|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]