पीसीएफ गोदाम में चोरी के चार आरोपी माल सहित गिरफ्तार

0
168

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पीसीएफ गोदाम में राशन चोरी करनें के आरोप में पुलिस नें चार को चोरी अनाज सहित दबोच लिया| उनका शुक्रवार को पुलिस नें न्यायालय के लिये चालान कर दिया| न्यायालय ने चारों को जेल भेज दिया|
बीते 21 नवंबर 2022 को पीसीएफ गोदाम सातनपुर से राशन आदि चोरी किया गया था| जिसमे पुलिस नें प्राथमिकी पंजीकृत कर जाँच शुरू की| लगभग 5 दिन बाद शुक्रवार को आईटीआई चौकी इंचार्ज मो० सरताज नें ग्राम पपियापुर महेंद्र कटियार के बंद पड़े भट्टे से शहर कोतवाली के ग्राम पपियापुर निवासी धर्मेन्द्र पुत्र अमर सिंह, गौरी उर्फ गौरव पुत्र सोबरन, संदेश उर्फ भूरा पुत्र रामऔतार व सचिन पुत्र नन्हे लाल को गिरफ्तार किया| आरोपियों के पास से 20 बोरी (कट्टा) गेंहू, 8 बोरी चीनी आदि बरामद किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]