24 लाख की अबैध अंग्रेजी शराब के साथ 25 हजार के ईनामी सहित दो गिरफ्तार

0
133

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की थाना जहानगंज पुलिस नें 24 लाख की अबैध शराब के साथ दो तस्करों को भी दबोचनें में सफलता हासिल की है| एसपी नें मामले का खुलासा किया|
थानाध्यक्ष जहानगंज बलराज भाटी,एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी व आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिवेदी आदि नें मुखबिर की सूचना पर काली नदी पुल के निकट से 25 हजार के ईनामी रनबोध उर्फ सैंक्की पुत्र कुलदीप सिंह निवासी तोफापुर लाड़लू मोहाली पंजाब परमजीत उर्फ पम्मी पुत्र पवन कुमार निवासी भगत सिंह नगर डेराबक्सी सास नगर पंजाब को गिरफ्तार किया|
यह हुआ बरामद
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें पुलिस लाइन सभागार में बताया कि आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर आयशर, 464 पेटी (कुल 4008.96 ) अवैध अंग्रेजी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 24,49,920 है| दो मोबाइल व 1 मोबाइल कीपैड वाले बरामद किये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]