डीएम नें शिक्षक बनकर परखी शिक्षा गुणवत्ता

0
195

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें विकास खंड शमसाबाद के प्राथमिक विद्यालय महमदपुर कामराज व विकास खंड बढ़पुर के कम्पोजिट विद्यालय हाथीपुर का निरीक्षण किया| उन्होंने बच्चो की शिक्षा गुणवत्ता की जानकारी ली| निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में बच्चों कम उपस्थिति देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की| उन्होंने कहा कि बच्चों की उपस्थिति में प्राधानाध्यपक की बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
डीएम ने कक्षाओं में बैठे छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के बारे में ली| उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता का जायजा लिया निरीक्षण में देखा गया कि दोनों विद्यालयों में शिक्षण कार्य में बहुत सुधार की आवश्यकता है। डीएम ने कहा कि शिक्षण कार्य में सुधार नहीं मिला तो होगी कार्यवाही। कम्पोजिट विद्यालय हाथीपुर में मिली गन्दगी निरीक्षण के दौरान विद्यालय में झाड़िया खड़ी मिली। डीएम ने बेहतर साफ सफाई कराने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]