बुजुर्गों की खुशियों में ना लगे लापरवाही का ग्रहण: डीएम

0
162

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली नें वृद्धाश्रम अलावलपुर में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर पंहुचकर उनका दर्द जाना व उसके साथ कुछ समय दिया|
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर डीएम व सीडीओ ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों को माला पहनाकर एवं वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वृद्धजनों द्वारा भजन-गीत गाया गया। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वृद्धजनों को रहने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए और ना ही इनकी खुशियों में कोई कमी हो। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी हर माह वृद्धाश्रम का निरीक्षण करता रहूॅगा। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को भी वृद्धाश्रम का विजिट कर अपना -अपना सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास खंड के एडीओ प्रवीण कुमार, समाज कल्याण एडीओ अखिलेश कुमार, वृद्धाश्रम के अधीक्षक मयंक कुमार भी उपस्थित रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]