नवदुर्गा के स्वरूपों की उतारी आरती

0
156

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर उ०मा०विद्यालय सेनापति में नवरात्र के अवसर पर नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना के साथ आरती उतारी गयी|
विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नौ बालिकाओं को नवदुर्गा के स्वरूपों में तैयार किया गया| जिसमे सभी देवी के स्वरूपों की वन्दना कर आरती उतार कर पुन्य लाभ लिया गया| आचार्य प्रदीप शर्मा ने उनका पूजन किया| देवियों को दक्षिणा भी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि श्री बृज किशोर मिश्र (सेवा निवृत्त अध्यापक) विशिष्ट अतिथि श्री सतीश चन्द्र अग्निहोत्री (सेवा निवृत्त ADO पंचायत), प्रधानाचार्य अनिल कुमार शुक्ल, मुख्य वक्ता राम सागर दुबे, अध्यक्ष श्री शिव विलास त्रिवेदी आदि रहे| संचालन रामानंद पाण्डेय नें किया|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]