गंगा में डूबने से बालक की मौत

0
116

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) अपने हम उम्र साथियों के साथ गंगा नहानें गये बालक की डूबने से मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर अस्तल सिंघीरामपुर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम उसका चचेरा भाई 12 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र अवधेश कुमार अपने गाँव के ही चार साथियों के साथ घर के सामने ही गंगा नहानें चला गया| कुछ देर में ही गौरव गंगा में डूब गया| ग्रामीणों नें उसका शव गंगा से बाहर निकाला | गौरव की मौत पर उसकी माँ नीतू देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक गौरव कक्षा 4 का छात्र था| मृतक के पिता अवधेश कुमार दिल्ली में मजदूरी करते हैं |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]