सभासद व उनके दो भाईयों पर लूट की एफआईआर

0
147

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सभासद व उनके दो भाईयों पर लूट के आरोप की जबाबी एफआईआर दर्ज की गयी है| पुलिस छानबीन कर रही है|

[adrotate banner="3"]

शहर के गंगा नगर के सभासद अभिषेक उर्फ डब्बू अग्निहोत्री व उनके भाई पूर्व सभासद मनोज अग्निहोत्री व आनन्द अग्निहोत्री के साथ मोहल्ले ही शनी व मनी पुत्र कुलदीप के साथ विवाद हो गया था| जिसमे मारपी ट भी की गयी थी| बीते दिन पुलिस नें सभासद के भाई आनन्द अग्निहोत्री की तहरीर पर शनी व मनी व 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था| वहीं पुलिस ने गंगानगर कालोनी निवासी ममता सक्सेना की तहरीर पर सभासद अभिषेक अग्निहोत्री के साथ ही उनके भाई मनोज अग्निहोत्री व आनन्द अग्निहोत्री के व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| आरोप है कि 7 अगस्त को ममता अपने दो पुत्र और पुत्रवधू के साथ घर पर थी। देर रात 11.30 बजे घर के बाहर सभासद डब्बू अग्निहोत्री, उनके भाई आनंद अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री व इनके चार अज्ञात साथी गाली गलौज कर रहे थे। जब मना किया तो यह लोग एकराय होकर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और मारपीट करने लगे। मारपीट से पुत्रों व बहू के काफी चोट लगी। हम लोगों ने छत पर पहुंचकर जान बचायी। इस बीच इन लोगों नें घर के बाहर खड़ी बाइक जला दी। घर से 12 हजार की नगदी के अलावा सोने की चेन लूट ली। यह लोग जान माल की धमकी देकर भाग गये। शहर कोतवाल विनोद शुक्ला ने दूसरे पक्ष से जबाबी रिपोर्ट दर्ज की गयी है। जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]