10 सेंटीमीटर घटा गंगा का जलस्तर

0
180

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कई दिन उफान के बाद आखिर शनिवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे आ गया| जिससे तटवर्ती गाँवों के लोगों नें राहत की साँस ली| लेकिन कटान जारी है|
शनिवार को गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर कम होने से 136.50 मीटर पर पहुंच गया है।नरौरा बांध से गंगा में 87492 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।रामगंगा का जलस्तर गेज के नीचे है।खोह हरेली रामनगर से रामगंगा में 1984 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का जलस्तर कम होनें से बाढ़ का पानी तो कम हो गया लेकिन पानी कम होनें से कटान तेज शुरू हो गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]