आत्महत्या के लिए उकसाने में पति सहित पांच पर केस

0
140

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन महिला नें फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली थी| उसका शव बाग में फांसी के फंदे पर झूलता मिला था| लिहाजा पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ दहेज के लिए आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है|
थाना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दाऊद खां भीकमपुरा निवासी मृतका सीता उर्फ नीतू के पिता अशोक शाक्य ने  मोहल्ला दीवान मुबारिक दक्षिण निवासी बेटी के  के पति कौशल शाक्य, जेठ ध्रुव, पवन, ससुर मदनलाल व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमे कहा है की उसकी बेटी  सीता का विवाह बीते 15 मई 2020 को बौद्ध रीतिरिवाज से आरोपी कौशल से गया था। अशोक ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी का पति  कौशल व उसके ससुरालीजन दहेज में बाइक, चेन व अंगूठी की मांग कर बेटी का उत्पीड़न करने लगे थे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]