सूने पड़े व्यापारी के मकान में 7 लाख की चोरी

0
126

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)सूने पड़े मकान के ताले तोड़कर नकदी जेबरात आदि चोरी कर ली गयी| जिसमें कुल 7 से 8 लाख का नुकसान बताया जा रहा है| सोमवार को चोरी की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक घर पंहुचे|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी माजिद खान कुछ दिन से सहारनपुर में रह कर व्यापार करते हैं। उनका बेटा गोलू चंडीगढ़ व मोहसिन कानपुर में रहते हैं। वह सेना में तैनात हैं। सोमवार को एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होनें के चलते व्यापारी मजीद खां अपने बेटे मोहसिन के साथ जब घर पंहुचे तो उन्हें घर के दरवाजे में लगे ताले टूटे मिले| जिससे उनके पैरो तले जमीन खिसक गयी| चोर उनके घर से इनवर्टर, बैटरी, 25 हजार रुपये, पीतल आदि के वर्तन, एलईडी, 4 पंखे आदि चोरी कर लिये| मजीद नें बताया कि लगभग 7 से 8 लाख का नुकसान हुआ है| सूचना पर पुलिस ने जाकर जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]