फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव

0
109

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) भाई की मौत के बाद भाभी के साथ रह रहे अविवाहित युवक का शव शुक्रवार को सुबह गाँव के बाहर पेंड पर फांसी के फंदे पर लटका मिलनें से इलाके में सनसनी फैल गयी| जांच में जुटी पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है|
कोतवाली क्षेत्र के गाँव डूंगरपुर निवासी रामचन्द्र की चार वर्ष पूर्व करंट लगनें से मौत हो चुकी है| वह बिजली विभाग में लाइन मैंन पद पर कार्यरत थे| भाई की मौत बाद उनका छोटा भाई 30 वर्षीय जगवेन्द्र सिंह रामचन्द्र की पत्नी आरती के साथ रह रहा था| बीती रात जगवेन्द्र घर से बाहर निकला लेकिन वापस घर नही लौटा| सुबह गाँव के लोग नित्य क्रिया के लिए बाहर निकले तो उन्होंने देखा की गाँव के बाहर एक पेंड पर जगवेन्द्र का शव मफलर के फंदे पर लटका है| सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया| गाँव में तमाम आशंकाओं के साथ ही तरह-तरह की चर्चा भी शुरू हो गयी| छोटे भाई गौरव की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]