आला कत्ल सहित हत्यारा गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर कोतवाली पुलिस ने दस दिन पूर्व युवक को सिर में लोहे की राड़ मारकर मौत के घाट सुलाने वाले आरोपी को घटना में प्रयुक्त आला कत्ल समेत गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के गाँव टिकुरीयन नगला निवासी फकीरे लाल का पुत्र 23 जनवरी की सुबह गाँव में आग ताप रहा था तभी युवक सचिन ने उसके सिर पर राड़ मारकर घायल कर दिया था| जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी थी| घटना के सम्बन्ध में फकीरे लाल की तहरीर पर सचिन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया गया|