श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से सपा का किनारा, जिला उपाध्यक्ष पद मुक्त

0
148

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन सपा जिला उपाध्यक्ष के द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करनें के मामले में सपा ने रार बढती देख किनारा कर लिया| सपा ने श्रीराम को अपना आदर्श बताया|
दरअसल बीते दिन सपा के जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार नें फेसबुक पर श्रीराम के लिए अभद्र टिप्पणी कर दी थी| जिससे भाजपा के साथ ही अन्य लोगों में आक्रोश फैल गया| भाजयुमो के जिला मंत्री अंकित तिवारी नें सपा नेता के खिलाफ तहरीर दी थी| जिसके बाद पुलिस नें उन्हें हिरासत में ले लिया| रात में कई सपा नेता पैरवी में भी लगे रहे| लेकिन बढ़ता हुआ आक्रोश देखकर सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें मामले से पल्ला झाड लिया| उन्होंने कहा कि सौरभ कटियार द्वारा श्रीराम के प्रति दिया गया वयान उनका निजी बयान है| जिसकी सपा निंदा करती है| जिसके लिए सौरभ सार्वजनिक रूप से अपने निंदनीय वयान से माफी मांगे| श्रीराम हम सबके आदर्श है|
जिला उपाध्यक्ष के पद से सौरभ को हटाया
सपा जिला महासचिव मंदीप यादव नें बताया कि सपा के जिला उपाध्यक्ष मंदीप यादव ने बताया कि श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करनें के मामले में सौरभ कटियार को जिला उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है| पुलिस उन्हें कोतवाली फर्रुखाबाद में बैठाये है| खबर में लगा  सौरभ का फोटो कोतवाली का ही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]