तीन चौकी प्रभारी सहित 11 दारोगाओं की तैंनाती में फेरबदल

0
160

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए कानून व्यवस्था को दुरस्त रखनें के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार रात भोजपुर, पल्ला, राजपूताना चौकी प्रभारी समेत 11 उपनिरीक्षकों की तैंनाती में फेर बदल किया है| साथ ही 29 सिपाहियों की तैंनाती भी की गयी है|
शहर की पल्ला चौकी प्रभारी बाल कुमार त्रिपाठी को चौकी से हटाकर कोतवाली भेजा गया है| राजपूताना चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह को पल्ला चौकी का चार्ज सौंपा गया है| कमालगंज की भोजपुर चौकी प्रभारी बलवीर सिंह दागी कोकम्पिल थानें भेजा है| जबकि पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह सोलंकी को राजपूताना चौकी का व राघवेन्द्र तिवारी को भोजपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है| जुगुल किशोर पाल को चुनाव सेल, रघुवीर गोयल थाना कायमगंज, उमाकान्त अवस्थी थाना कमालगंज, नेम सिंह कोतवाली फतेहगढ़, हरीनंदन ओझा महिला थाना, घनश्याम मिश्रा थाना मेरापुर भेजे गये है|10 प्रधान आरक्षी समेत 29 आरक्षियों के तबादले कर नवींन तैंनाती दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]