महिला को पीटा, स्कूल की दीवार गिरायी

0
97

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) दबंगई का विरोध करनें पर पिता पुत्रों नें महिला पर हमला कर दिया और उसके स्कूल की दीवार ढहा दी| पुलिस नें आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी|
क्षेत्र के गाँव नगला पंचम निवासी शिवनाथ सिंह की पत्नी सुशील देवी नें कोतवाली में तहरीर दी की 29 दिसंबर की सुबह वह घर के बाहर पशुओ को चारा डाल रहीं थी तभी रंजिश के चलते गाँव के बलवीर उनके पुत्र उपनेन्द्र, भुनेंद्र व ज्ञानेंद्र व उनके दो अज्ञात साथी आये और गाली-गलौज करनें लगे और विरोध करनें पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया| जिससे वह घायल हो गयी| आरोपी नें उनके स्कूल की दीवार भी गिरा दी| शोर शराबा सुन मौके पर पंहुचे लोगों नें उन्हें बचाया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]