हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सचिव सहित एक दर्जन पर एफआईआर

0
137

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रंजिश में गर्भवती महिला के साथ मारपीट के मामले सोमवार रात पुलिस नें पिता-पुत्र सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ जबाबी रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है|
शहर के मोहल्ला शिव नगर कालोनी निवासी शिक्षक विनय कुमार दीक्षित नें कोतवाली में तहरीर दी की 25 दिसंबर की देर शाम अपने घर में बैठे परिचित के साथ बातचीत कर कर रहे थे| तभी पड़ोसी धीरज पाण्डेय उनका पुत्र अंश पाण्डेय लाठी और हाकी लेकर घर में घुस आये और कहा कि यह बहुत नेता बनता है इसका काम तमाम कर दें| इतना कहकर मेरे ऊपर हमला किया| बचाव के लिए भागे तो आरोपियों नें घरेलू सामान की तोड़फोड़ कर दी और जानमाल की धमकी देते हुए चले गये| पुलिस नें मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना दारोगा कामता प्रसाद को सौंपी है| विदित है कि 24 दिसंबर को हिन्दू महासभा के राष्ट्रिय सचिव की पत्नी आरती पाण्डेय नें शिक्षक विनय दीक्षित व उनकी पत्नी के खिलाफ मारपीट व धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी थी| मंगलवार को उनके पति और बेटे के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज किये जानें पर निष्पक्ष कार्यवाही के लिए एसपी को प्रार्थना दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]