फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) सरकार की नवजात बच्चों के लिए चलायी जा रही नियमित टीकाकरण योजना के तहत लगाये गये टीके से दो माह के अबोध वरुण की 24 घंटे बाद गुरुवार को मौत हो गयी| परिजनों की शिकायत पर पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट ना होनें के कारण जाँच हेतु विसरा सुरक्षित किया है |
क्षेत्र के गाँव रैसेपुर निवासी सोबरन सिंह नें कोतवाली में तहरीर दे कर कहा कि उनका पौत्र दो माह का वरुण पुत्र गौरव को नियमित टीकाकरण योजना के तहत स्वास्थ्य कर्मी द्वारा 22 दिसंबर को टीका लगवाया गया था| जिसकी 23 दिसम्बर की भोर मौत हो गयी| सूचना पर पुलिस नें शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| शव का पोस्टमार्टम डॉ० सुमित शाक्य नें किया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


