देश निर्माण में चौधरी चरण सिंह ने सदैव दिया योगदान

0
169

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास पर पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह का जन्मदिन किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया| उन्हें किसानों का मसीहा कहा गया|
सड़क से लेकर संसद तक किसानों की हित की लड़ाई लड़ने वाले चौधरी चरण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें कहा की ने बताया कि चौधरी चरण सिंह सदैव कहते थे कि असली भारत गांवों में बसता है। अगर देश को उठाना है, तो पुरुषार्थ करना होगा। राष्ट्र तभी संपन्न हो सकता है, जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन किया गया हो। ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक स्थिति तब ठीक होगी जब किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक होगी और तभी देश की प्रगति संभव है। जिलाध्यक्ष ने पांच किसानों को सम्मानित भी किया|
वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र कटियार नें कहा कि चौधरी चरण सिंह ने सदैव देश के निर्माण के कार्य में अपना शत-प्रतिशत जीवन दिया। उनका पूरा जीवन पूरा जीवन भारत की जनता एवं किसानों के हितों को समर्पित रहा। इसके साथ ही भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया| पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत आदि नें भी विचार रखे| संचालन जिला महासचिव मंदीप यादव नें किया| उमर खां , कार्यक्रम संयोजक डॉ० जेपी वर्मा, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र यादव, जहान सिंह राजपूत, ओम प्रकाश शर्मा, इलियास मंसूरी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]