भारत माता और वंदेमातरम से गूंजा नगर का कोना-कोना

0
127

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे भारत माता की शोभायात्रा को भी शामिल किया गया| चित्र के साथ निकली यात्रा में शामिल लोगों ने वंदेमातरम और भारत माता का जयकारा लगाया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी|
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक प्रवीण के नेतृत्व में बाजे-गाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की झांकी के साथ निकली यात्रा में भारत माता के जयकारे से पूरा नगर गूंज उठा।  शहर के टाउन हाल से निकाली गयी तिंरगा यात्रा तिकोना, चौक, घुमना, लाल दरवाजा होते हुए स्वराज कुटीर पंहुची| रथ पर सबार भारत माता के स्वरूप की जगह-जगह आरती उतारी गयी| यात्रा में सरस्वती शिशु मन्दिर सेनापति, सरस्वती बालिका इंटर कालेज श्याम नगर, एनएकेपी कालेज, कनोडिया बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं नें 150 मीटर लम्बा तिरंगा शहर में फैराया| एनसीसी के छात्र भी भारत माता का जयघोष कर रहे थे| इस दौरान गुड्डू पंडित, अनिल प्रताप सिंह, दिलीप कुमार, सुरेन्द्र पाण्डेय, राजीव चतुर्वेदी, आकांक्षा सक्सेना, शिवानी गौतम, अनुभव सारस्वत आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]