ठंड में ठिठुर रहे लोगों को थानाध्यक्ष नें बांटे कम्बल

0
147

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता)  खाकी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद होने के साथ-साथ लोगों की सेवा में भी जुटी है। फर्रुखाबाद पुलिस गरीब बेसहारा और जरूरतमंद को आवश्यक सामग्री जुटा रही है।नवाबगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने रात के समय ठंड में ठिठुर रहे गरीब और असहाय लोगों को कंबल ओढ़ाया।क्षेत्र के बेसहारा लोग थानाध्यक्ष को इस कार्य के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। वहीं क्षेत्र के लोग थानाध्यक्ष की तारीफ करते हुए प्रशंसा कर रहे हैं। जनपद के थाना नवाबगंज पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है। यहां थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने रात के समय ठंड में ठिठुर रहे गरीब और असहाय लोगों को कंबल ओढ़ाया। वह लगातार गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित कर रहे हैं। साथ ही साथ गरीब असहाय को किसी भी समस्या के समाधान के लिए उन्हें आश्वासन भी दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]