सिपाही की कॉल डिटेल से खुलेगा मौत का राज

0
105

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निर्भीक स्वभाव के सिपाही सौरभ द्वारा एका-एक फांसी लगाकर जान दिये जानें की बात साथी सह कर्मियों को हजम नही हो रही है| वहीं दूसरी तरफ पत्नी ने भी आत्महत्या पर कई सबाल खड़े किये  है| पत्नी का कहना है कि उनके पति नें आत्महत्या नही की है| उनके साथ अनहोनी होने की पूर्ण सम्भावना जतायी है|
पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद सिपाही सौरभ की पत्नी प्रीती उर्फ रश्मि व उसके भाईयों नें बताया कि बीती रात सौरभ नें उन लोगों से अलग-अलग बातचीत की थी| बातचीत के दौरान कोई बात सामने नही आयी जिससे की लगे वह परेशान था| प्रीती ने बताया कि बच्चो के स्कूल की फीस जमा करनें के लिए दो दिन बाद आयेगा और प्रति दिन डियूटी से आनें के बाद वह फोन करते थे लेकिन आज कोई फोन नही आया| मौके पर जब मै पंहुची तो जिस तरह से उसका फोन टूटा पड़ा था और वर्दी वाली शर्ट फटी थी वह शक पैदा करता है|  फोन की काल डिटेल सामने आनें के बाद ही मौत की वजह सामने आयेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]