प्रशासन और ग्रामीणों के विवाद में भाकियू का दखल

0
201

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते कई दिनों से जिला प्रशासन और किसानों के बीच चल रही नूराकुश्ती के बीच भारतीय किसान यूनियन नें अपना दखल दे दिया है| इसके साथ ही बैनर लगाकर प्रशासन को भूख हड़ताल की चेतावनी दी|
तहसील अमृतपुर के ग्राम सबलपुर के मजरा आशा की मढ़ैया में 68 अबैध पट्टेदारों और प्रशासन के बीच कई दिनों से खींचतान चल रही है| किसान पीछे हटनें को तैयार नही है| लिहाजा जबकि प्रशासन की तरफ से भूमि को खाली करानें का अल्टीमेटम दिया जा चुका है| प्रशासन के कड़े रुख के बाद ग्रामीणों में खलबली है| जिससे वह कई दिनों से खेतों में ही धरना प्रदर्शन कर रहे हैं| सोमवार को कानपुर मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के साथ ही जिला उपाध्यक्ष संजीब सिंह किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ धरना प्रदर्शन में किसानों के समर्थन में शामिल हुए| किसान यूनियन नें चेतावनी देते हुए कहा ग्रामीण महिलाएं छठवें दिन पट्टे की जमीन को लेकर प्रदर्शन कर रहीं है| किसान यूनियन की मांगे हैं कि जो जमीन पर विवाद है वह किसानों को फसल के तौर पर दी जाए अगर 24 घंटे के अंदर इसका हल नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की जाएगी| इसके साथ उसी भूमि पर गेंहू की फसल बोयेंगे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]