भारत माता के जयकारे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

0
135

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसने पूरे कस्बे में भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह भारत माता के जयकारे लगाये|
कस्बे के रामलीला मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा संकिसा रोड मुख्य चौराहा महमूदाबाद से होते हुए रोहिला चौराहा, गणपत कोल्ड से होकर पुन: रामलीला मैदान में समापन हुई| छात्र, संघ व भाजपा के कार्यकर्ता भारी संख्या में हाथ में तिरंगा झंडा लेकर देश को आजाद कराने वाले वीर सपूतों के साथ भारत माता का जयकारा लगाते आगे बढ़े तो रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की वंदना की जा रही थी। वाहन पर भारत माता की झांकी सजाई गई थी। शिव मोहन राठौर, अनुज राठौर, प्रदीप राठौर, चंद्रकांत दीक्षित, सूरत अग्निहोत्री व परमानंद वर्मा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]