शिविर लगाकर ग्रहण कराई भाजपा की सदस्यता

0
266

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में कई जगह भाजपाईयों नें शिविर लगाकर भाजपा की सदस्यता दिलायी| साथ ही उन्हें सरकारी योजनाएं गिनाईं और लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
शुक्रवार को नगर के एन ए के पी डिग्री कॉलेज में युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंकित तिवारी के के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया| अंकित तिवारी नें कुल 57 छात्राओं को सदस्यता दिलायी गयी| वही सदर विधानसभा फतेहगढ़ कैंट में सदस्यता अभियान कैम्प लगा कर महिलाओं एवं युवाओ की सदस्यता युवा मोर्चा  जिला मंत्री अंकित गुप्ता ने दिलायी|  जिसमें कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया और उसके बाद उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।  कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं संचालित की हैं। जिनका लाभ भी प्रत्येक वर्ग के लाभार्थियों को मिला है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जुड़ने की अपील लोगों से की। अंकित तिवारी के शिविर में सृष्टि सक्सेना, किरण सिसौदिया, नेहा सिंह रहे| इसके साथ ही फतेहगढ़ कैंट में जिला उपाध्यक्ष अश्निल दिवाकर, अंकुर शर्मा व मोनू श्रीवास्तव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]