ननिहाल में युवक नें फांसी लगाकर दी जान

0
129

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) ननिहाल आये युवक नें फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है|
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम नगलाबाग पिठौरा निवासी 22 वर्षीय संजय कुमार पुत्र इतबारी लाल बीते शुक्रवार को ही अपनी ननिहाल शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम रजलामई आया हुआ था| बीती रात युवक ने कमरे में बने कुंडे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सुबह जब नानी तारावती उठी तो उन्होंने शव को फंदे पर लटका देखा| उन्होंने बताया कि देर रात तक संजय अपना मोबाइल चला रहा था| सूचना मिलने पर फैजबाग चौकी इंचार्ज दीपक भाटी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज  ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]