शराब व्यवसायी से लूट में चार आरोपी गिरफ्तार

0
149

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शराब व्यवसायी और उसके मुंशी की आँखों में मिर्च डालकर लूट के मामले का पुलिस नें खुलासा किया है|  पुलिस नें घटना के चार अरोपियों को नकदी सहित दबोच लिया|
कोतवाली कायमगंज के लोकमन मोहल्ला निवासी अरविंद गुप्ता व कल्लू गुप्ता शराब के कारोबारी हैं । दो नवंबर को कल्लू गुप्ता का भाई बंटी गुप्ता अपने मुनीम अरविंद यादव को साथ लेकर बाइक पर सवार होकर शाम के समय अपनी शराब की दुकानों से बिक्री का रुपए उठाने के लिए गए हुए थे । जब वह पृथ्वी दरवाजा की ओर से भूसा मंडी की ओर जा रहे थे कि तभी चौराहे की तरफ जैसे ही वह बढे कि तभी पहले से घात लगाए खड़े लुटेरों ने शराब कारोबारी और मुनीम की आंखों में मिर्ची झोंक दी । इस बीच लुटेरों ने रुपयों भरा थैला लूट लिया जिसमे  दो लाख 15 हजार की नगदी बतायी गयी|
सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि पुलिस नें घटना को अंजाम देनें वाले चार आरोपी गिरफ्तार किये हैं| जिनके नाम अच्छे मियां पुत्र परवेज खां व विनोद कुमार पुत्र बनवारी लाल यादव निवासी धर्मपुर कंपिल, शाहजहांपुर जलालाबाद  प्रताप नगर निवासी भूपेंद्र उर्फ मुखिया पुत्र बाबूराम व हर्षित राज उर्फ लड्डू वाल्मीकि पुत्र तिलकराज मोहल्ला कानूनगोयान जलालाबाद को है| आरोपियों के पास से लूट का 101150 रूपये, तीन तमंचा, दो बाइकें, तीन मोबाइन व मिर्ची पाउडर सहित गिरफ्तार किया गया है |सीओ कायमगंज सोहराब आलमप्नेंरभारी निरीक्षक संजय मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]