युद्ध स्तर अभियान चला टीकाकरण पूर्ण कराने के निर्देश

0
111

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई| जिसमे डीएम नें युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर लक्ष्य पूर्ण करनें के निर्देश दिए|
जिलाधिकारी ने कोविड-19 प्रथम डोज एवं सेकंड डोज की ड्यू लिस्ट जल्द से जल्द तैयार कराने के निर्देश दिये। ड्यू लिस्ट तैयार कर आशाओं को अवश्य रूप से उपलब्ध करा दी जाए। नोडल अधिकारी डॉ० प्रभात ने बताया कि शनिवार तक 70 हजार व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य प्राप्त है। डीएम ने युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अभियान में ग्राम प्रधान का भरपूर सहयोग लिया जाए। टीकाकरण अभियान में शिक्षक, आशा, आंगनवाड़ी की सक्रियता सुनिश्चित कराएं संबंधित विभाग। टीकाकरण अभियान में रुचि ना लेने वाले एवं सहयोग न करने वाले कर्मचारियों पर त्वरित दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सतीश चन्द्रा, अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]