परिषदीय विद्यालय के ताले तोड़कर चोरी

0
111

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) बीती रात चोर परिषदीय विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे गये| पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जांच कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम पसियापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में देर रात को चोरों ने विद्यालय के ऑफिस व रसोई घर व  4 कक्षा के ताले तोड़ दिये। जहां से चोर गैस सिलेंडर, एक बोरी चावल, गैस चूल्हा, मसाले, दाल, चीनी आदि चोर चुरा ले गए। विद्यालय में लगें सोलर प्लेट,दो पंखे आदि भी चोरी कर लिया| विद्यालय की प्रधानाचार्य सरनलता नें थानें में तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]