विरोधी पार्टियों के दर्जनों कार्यकर्ता साइकिल पर सबार

0
128

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी अपना दायरा बढ़ाने में जुट गयी है। शहर से गांव तक विधानसभा वार समाजवादी विचारधारा के लोगों को जोड़ा जा रहा है।  रविवार को भी कई दलों के लोग साइकिल पर सबार हुए| जिनका स्वागत किया गया|
शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे भाजपा, बसपा, कांग्रेस, भीम आर्मी, अपना दल एस छोड़ दर्जनों कार्यकर्ताओं से साइकिल का हेंडल थाम लिया| जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी को सदस्यता ग्रहण करानें के साथ ही स्वागत किया| कई बीडीसी सदस्यों नें भी सपा की सदस्यता ली| सभी ने 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। अपना दल एस के पूर्व जिलाध्यक्ष रिंकू कटियार का सभी सपा कार्यालय पर स्वागत किया गया| संचालन जिला महासचिव मंदीप यादव एडवोकेट ने किया।वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह कटियार, डॉ० जेपी वर्मा,  जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी आदि रहे।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]