फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के लखमीपुर खीरी मामले में गिरफ्तारी होनें के विरोध में सोमवार को सपाई आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर धरनें पर बैठ गये| बाहर भारी पुलिस बल तैंनात कर दिया गया|
दरअसल लखीमपुर हिंसा के मामले में जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को लखनऊ में हिरासत में ले लिया गया| जिसके विरोध में सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी,जिला महासचिव मंदीप यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द गुप्ता, महेंद्र सिंह कटियार, उर्मिला राजपूत, पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव (सिरोली),सरदार तोषित प्रीत, राघव दत्त मिश्रा,शशांक सक्सेना,बंटी यादव आदि लोहिया प्रतिमा पर धरनें पर बैठ गये और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी|
सूचना पर पीएसी, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर गौर आदि मौके पर आ गये| सपाईयों से सरकार पर लोकतन्त्र की हत्या करनें के साथ ही सपा सुप्रीमों को गिरफ्तार करनें की कड़ी निंदा की| इसके बाद मौके पर ही एसडीएम नें ज्ञापन सौपा|
प्रसपा ने भी सौपा डीएम को ज्ञापन
लखीमपुर खीरी जानें के प्रयास में प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव को भी पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया था| जिसके विरोध में जिलाध्क्ष विमल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं नें कलेक्ट्रेट पंहुचकर जिलाधिकारीमानवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा|
अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में लोहिया प्रतिमा पर सपा का धरना
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



