यूपीएमएसआरए की जिला कमेटी गठित

0
118

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) उत्त्त-प्रदेश दवा प्रतिनिधि एसोसिएशन की रविवार को जिला कमेटी की घोषणा कर दी गयी| नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने की नसीहत दी गयी|
शहर के रेलवे रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पर्यवेक्षक कामरेड अरविन्द तिवारी ने अपनी मौजूदगी में फर्रुखाबाद यूनिट की नई कार्यकारिणी का गठन किया| जिसे  सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया| पुरानी कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल  का लेखा जोखा प्रस्तुत किया| जिसे सर्वसम्मति पास किया गया। जिसमे अजीत तिवारी अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा सचिव, भूपेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, संगीत त्रिपाठी उपाध्यक्ष, प्रमोद द्विवेदी (भोले) व हरगोविन्द सैनी सह सचिव, विवेक मिश्रा कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर कुलदीप मिश्रा, प्रतीक त्रिवेदी पुनीत मिश्रा, शक्ति राजपूत नितिन शुक्ला, शमशाद मंसूरी, प्रणव दास एवं राहुल चतुर्वेदी का मनोनयन किया गया| मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करनें की सलाह दी गयी|
आलोक त्रिवेदी नें व्यवस्था देखी|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]