7 लाख रूपये व लाखों के सोना-चांदी सहित नेपाली गिरफ्तार

0
146

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महाराष्ट्र मुम्बई से आयी पुलिस ने शहर कोतवाली के पांचाल घाट के निकट से एक नेपाली आरोपी को 7 लाख की नकदी और जेबरात के साथ दबोच लिया| महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गयी|
दरअसल महाराष्ट्र मुम्बई नबी बेलापुर एनआरआई थाने में धारा 454, 457 व 380 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था| जिसमे काफी बड़ी मात्रा में नकदी और जेबरात चोरी होनें का मामला प्रकाश में आया| जिसके बाद थाना एनआरआई के एपीआई समीर चास्कर नें शहर कोतवाली पुलिस की मदद से घटना आरोपी रमेश विश्वकर्मा पुत्र महेंद्र सिंह निवासी लमकी कैनाल नेपाल को पांचाल घाट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया| आरोपी के पास से 7,50,000 रूपये, एक किलो 800 सोना, 1 किलो 900 ग्राम चांदी बरामद की| पुलिस टीम के साथ शहर कोतवाली के एसआई मोहम्मद अकरम साथ रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]