बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे पर बिजली चोरी में केस

0
276

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)बहुजन समाज पार्टी के नेता अनुपम दुबे के भाई बब्बन दुबे पर बिजली चोरी का मुकदमादर्ज किया गया है|
दारोगा 26 वर्ष पुराने इंस्पेक्टर रामनिवास यादव और ठेकेदार शमीम की हत्या के मुकदमे में जनपद मैनपुरी कारागार में निरुद्ध अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन (व्लाक प्रमुख मोहम्मदाबाद निवासी सहसापुर मोहम्मदाबाद के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है| उप खंड अधिकारी द्वितीय रघुनाथ, अवर अभियंता अजय कुमार सिंह, प्रवर्तन दल प्रभारी भूपेन्द्र कुमार नें अमित दुबे के सहसापुर आवास पर छापेमारी की| जिसमे उनके घर की बिजली परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) से कटिया डालकर जलायी जा रही थी| मौके पर 5406 वाट का उपभोग पाया गया|  विधुत टीम नें थाना एंटी पावर थेक्ट थाना फतेहगढ़ में तहरीर दी| जिसका मुकदमा दर्ज किया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]