सिपाही आत्महत्या मामले में वीडियो कांफ्रेसी से होगी पूर्व सपा विधायक की पेशी

0
189

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोतवाली फतेहगढ़ के सिपाही (चालक) की आत्महत्या के मामले में पुलिस नें पूर्व सपा विधायक विजय सिंह को आरोपी बनाया था| उन पर सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसानें का आरोप लगा था| कोर्ट नें सुनवाई के लिए आगामी 7 सितम्बर की तारीख तय की है|
विदित है कि तत्कालीन अखिलेश सरकार में सदर से विजय सिंह विधायक थे| उसी दौरान कोतवाली फतेहगढ़ में सिपाही की गोली मारकर हत्या किये जाने का मुकदमा 16 जून 2014  दर्ज कराया था| दरअसल पड़ोसी जनपद मैनपुरी के आश्रम रोड बालाजी पुरम निवासी बिजेंद्र सिंह तोमर कोतवाली फतेहगढ़ में चालक के पद पर तैनात थे| वह सिविल लाइन फतेहगढ़ में किराये के मकान में रहता था। 26 जून 2014 को वहीं गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। पुत्र राहुल तोमर ने अज्ञात में हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें हत्या के बाद सोने की चेन व दो अंगूठी लूटने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 22 अप्रैल 2019 को पूर्व विधायक विजय सिंह के खिलाफ सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया।
उसी मामले में पूर्व विधायक विजय सिंह को फतेहगढ़ कोर्ट में बीते 16 दिसम्बर 2020 को तलब किया था| पुलिस नें उन्हें बाँदा जिला जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया था|  उसी केस में कोर्ट नें ट्रायल शुरू कर दिया| पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के सजायाफ्ता पूर्व सपा विधायक विजय सिंह बांदा जेल में निरुद्ध है|
वहीं बुधवार को फतेहगढ़ कोर्ट नें पुलिस चालक आत्महत्या मामले में आगामी 7 सितम्बर की तारीख निहित की है| मामले में पूर्व विधायक की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेशी करायी जायेगी|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]