बेरोजगारों को रोजगार की जगह धमकी दे रही सरकार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज/कमालगंज संवाददाता) कांग्रेस के भाजपा गद्दी छोड़ों कार्यक्रम के तहत अमृतपुर व भोजपुर विधानसभा में पदयात्रा निकाल कर सरकार पर जुबानी पंजा चलाया गया| कांग्रेसियों नें कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार की जगह उन्हें धमकी देनें का कार्य कर रही है|
अमृतपुर विधानसभा के नवाबगंज में अचरा तिराहे से ब्लॉक नवाबगंज तक पदयात्रा का आयोजन किया गया| वहीं भोजपुर विधानसभा के कमालगंज कस्बे में सीएचसी से आरपी डिग्री कालेज तक कांग्रेस की पद यात्रा का आयोजन किया गया|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा की महंगाई ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, आम जनमानस परेशान है रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं है डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि लगातार जारी है|  महिला सुरक्षा में सरकार विफल है|  व्यापारी परेशान है, उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था विफल है प्रतिदिन लूट डकैती आदि घटनाएं देखी जा सकती हैं|
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि किसान परेशान है उसको अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है| किसान दर-दर की ठोकर खा रहा है| तीन काले कृषि कानून को लेकर देश का किसान कई महीनों से प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन उसकी आवाज को दबाए जाने का कार्य किया जा रहा है| युवा बेरोजगार है बेरोजगारी चरम सीमा पर है केंद्र एवं प्रदेश की सरकार बेरोजगारों को रोजगार न देकर धमकी देने का कार्य कर रही है| 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराएगी|
अमृतपुर विधानसभा में पदयात्रा के प्रभारी अजय दीक्षित, जिला प्रवक्ता राजन नारायण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनोज गंगवार, रमेश चंद कठेरिया, जिला महासचिव अभय यादव, कृष्ण गोपाल मिश्रा, शकुंतला देवी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अनुपमा शर्मा, सोनी दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद संजू अग्निहोत्री आदि रहे|  कमालगंज में खालिद उस्मानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अताउल रहमान, भोला सिद्दीकी, विजय सिंह पाल, डॉक्टर नागराज सिंह पाल, फैजुल रहमान, सुनील कठेरिया, कमालगंज ब्लाक के महासचिव अभिषेक कटियार, प्रतीक कटियार आदि रहे|
गाँधी प्रतिमा पर दिया धरना
शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं नें टाउन हाल गाँधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया| युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, डॉ० अरुण अग्निहोत्री, डालचंद कठेरिया, संजीब कटियार, अर्जुन शर्मा, वसीमुज्ज्मा खां, राजेश कुमार आदि रहे|