बकरी चरानें गये बालक की खनन के गड्डे में डूबनें से मौत

0
163

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) साथियों के साथ बकरी चरानें गये बालक की खनन के गड्डे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी| घटना की जानकारी होनें पर कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाजपुर बंजारा निवासी 10 वर्षीय हिमांशु पुत्र बबलू जाटव सोमवार दोपहर अपने साथी गौरवम प्रदीप और शिवम के साथ रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरानें गया था| वहीं शौच करनें के बाद गड्डे के पास गया तो उसका पैर फिसलनें से वह गहरे गढ्डे में चला गया| जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी| ग्रामीण हिमांशु का शव निकाल कर घर ले आये तो कोहराम मच गया| मृतक हिमांशु की माँ मीरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
सूचना मिलने पर कोतवाल दिलीप कुमार बिंद, दारोगा मोहित मिश्रा आदि मौके पर आ गये| हिमांशु चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था दरोगा मोहित मिश्रा ने पंचनामा भरकर शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|  कोतवाल डीके बिंद नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]