मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने को चेताया

0
120

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते तकरीबन दो सप्ताह से चल रही अतिक्रमण हटानें की कार्यवाही सोमवार को मुनादी तक पंहुच गयी| जिसके बाद पीडब्लूडी ने 48 घंटे की मोहलत दी है|
सोमवार को कस्बे में अतिक्रमण के पैमाइश  व मुनादी का कार्य कराया गया| मुनादी के दौरान  भ्रमण कर व्यापारियों व दुकानदारों से अतिक्रमण न किए जाने की अपील की। मुनादी होनें से अतिक्रमण के जद में आ रहे भवन स्वामी व व्यापारियों में हड़कंप मच गया| मुख्य मार्गों पर मुनादी कर लोगों से स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की अपील की गयी| मादक पर कई बार कस्बे में प्रचार किया गया|
पीडब्लूडी के अवर अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि मुनादी कराई गयी है जो पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण किये हैं उन्हें बीते दिन नोटिस भी दिया जा चुका है और चिन्हित भी कर दिया गया है| विभागीय कार्रवाई 48 घंटे के अंदर की जायेगी

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]