फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात चोरों नें घर का ताला खोलकर जेबरात साफ कर दिये| पुलिस को महिला नें तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर सोमबंशी केशव नगर निवासी आशा देवी पत्नी काशीराम नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि वह अपने बच्चो के साथ आंगन में सो रही थी| तभी चोर दीवार फांदकर उसके घर में दाखिल हुए| कमरे का ताला चाबी से खोल लिया और कमरे में दाखिल हो गये| चोरों नें कमरें में रखा बक्सा उठा लिया खटपट की आबाज सुनकर जब आशा देवी जागी और पुत्र अंकित को बुलाकर चोरों का पीछा किया तो चोरों नें जान से मारनें की धमकी दी और वह फरार हो गये| बाद में बक्सा पूर्व प्रधान केशब के खेत में मिला| मौके पर पंहुची दारोगा रक्षा सिंह नें जाँच पड़ताल की|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


