समाधान दिवस में रही भूमि विवादों की भरमार

0
175

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे तीन थानों में खुद जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजन हुआ|
शहर कोतवाली में नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे कुल 7 शिकायतों में केबल 1 का निस्तारण हुआ| वहीं थाना मऊदरवाजा, थाना शमसाबाद एवं कोतवाली कायमगंज में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे डीएम-एसपी पंहुचे| डीएम नें थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों पर राजस्व/पुलिस विभाग को संयुक्त कार्यवाही कर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए|थाना दिवस में भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें अधिक पंहुची|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]