अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया गया याद

0
173

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) 115 वीं जयंती पर महान क्रांतिकारी एवं शहीदों के सिरमौर चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। अन्तराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के संयोजन में शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में स्थित प्रतिमा पर आजाद को श्रद्धांजलि दी गई और उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा की गई।
इस दौरान कहा गया कि आजादी पाने के लिए हद तक जाना और बेखौफ अंदाज दिखाना, इन दोनों बातों से आजाद आज अमर हैं। अति निर्धन परिवार में जन्म लेकर उन्होंने राष्ट्रप्रेम का जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह अत्यंत प्रेरक है| उन्होंने अपने युवा समय में भारत को स्वतंत्र करने के लिए स्वयं को झकझोर दिया था। राष्ट्र के प्रति आपका असीम समर्पण आने वाली पीढ़ियों को युगों-युगों तक प्रेरित करेगा।
इस दौरान संगठन के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, बॉबी दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य मुरारी लाल शुक्ला, हाफिज पुत्तन मियां, विजय शुक्ला, सौरभ शुक्ला, राहुल भारद्वाज, मुनीश चन्द्र मिश्रा रवि मिश्रा व विपिन अवस्थी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]