नकदी व बाइक लूटकर किसान की पीट-पीट कर हत्या

0
159

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) ग्रामीण को मक्के के पैसे और बाइक लूट के चक्कर में पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना निवासी अमर सिंह मोहम्मदाबाद के ग्राम तेरा गढ़िया निवासी अपने साले 48 वर्षीय श्रीपाल के साथ बीती रात पक्का बेंचकर बाइक से घर वापस लौट रहा था| उसी दौरान ग्राम गणेशपुर में चार लोगों ने उन्हें रोंक लिया और पास लगी चक्की में बंधक बना लिया| जिसके बाद उनकी पिटाई कर दी| अमर सिंह किसी तरह मौके से भागनें में कामयाब हो गया जबकि उसका साल श्रीपाल भागनें में कामयाब नही हो सका| लिहाजा आरोपियों नें उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी|
घटना की सूचना पर थाना पुलिस देर रात घटना स्थल पर पंहुची और शव कब्जे में ले लिया| वहीं घायल अमर सिंह को भी सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती किया गया| अमर सिंह नें बताया कि उसके मक्का बिक्री के 13 हजार और बाइक आरोपियों नें लूट लिए और श्रीपाल की हत्या कर दी | अपर पुलिस अधीक्षक नें भी घटना स्थल का निरीक्षण किया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें बताया कि लेंनदेन के विवाद में दोनों के साथ मारपीट की गयी| जिसमे श्रीपाल की मौत हो गयी| जबकि अमर सिंह घायल हो गया| मामले में मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| 

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]