लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष की ताजपोशी का जबरदस्त विरोध

0
195

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला कमेटी के फ्रंटल संगठनों की घोषणा के बाद उनको लेकर रार शुरू हो गयी है| रविवार को सपा के जिला कार्यलय पर फ्रन्टल संगठनों के जिलाध्यक्षों कास्वागत कार्यक्रम था| जिसमे लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष का जमकर विरोध हुआ|
दरअसल रविवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना और लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनोनीत अनुराग यादव आदि का जिला महासचिव मंदीप यादव की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम हुआ| लेकिन लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव का पार्टी कार्यालय में ही जबरदस्त विरोध किया गया|
पार्टी कार्यालय पंहुचे पूर्व नगर अध्यक्ष सनी यादव, सुमित यादव, राजीव यादव राज, शिवम यादव, सचिन यादव, सनी चौधरी आदि सपा कार्यकर्ताओं नें पार्टी कार्यलय में ही नारेबाजी करके लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव को हटाये जाने की मांग पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव से की| और जिला महासचिव को पार्टी सुप्रीमो को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]