खबर का असर: दोबारा हुआ एक सैकड़ा पौधों का रोपण

0
121

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) वृहद पौधारोपण अभियान के तहत नोडल अधिकारी और जिलाधिकारी द्वारा लगाये गये पौधे चंद घंटे में ही जमीदोज हो गये थे| जिसकी खबर जेएनआई नें प्रमुखता से प्रकाशित की थी| खबर प्रकाशन के बाद असर हुआ और दूसरे दिन ही दोबारा पौधारोपण किया गया|
दरअसल बीते 4 जुलाई को नोडल अधिकारी व माध्यमिक शिक्षा विभाग की सचिव आराधना शुक्ला के साथ जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने विकास खंड कार्यालय के पीछे पौधारोपण किया था| उनके द्वारा लगाये गये पौधे चंद घंटे बाद ही टूट गये| वहीं आंकड़ो के अनुसार पौधारोपण भी नही हुआ था| केबल गड्डे खोदकर छोड़ दिये गये| विभाग का कहना था पौधे चोरी हो गये|
मामले की भनक लगनें पर जेएनआई में प्रमुखता पौधारोपण की दुर्दशा का समाचार प्रकाशित किया था|  जिसके बाद मंगलवार को पुन: ग्राम विकास विभाग द्वारा पौधा रोपण कराया गया| नोडल अधिकारी और डीएम द्वारा लगाये गये पौधे की जगह भी नये पौधे लगा कुल एक सैकड़ा पौधों का रोपण किया गया|
सम्बन्धित खबर- नोडल अधिकारी के द्वारा रोपे गये पौधों की 24 घंटे भी रखवाली नही कर पाये जिम्मेदार
सहायक विकास अधिकारी अजीत पाठक नें बताया कि एक सैकड़ा पौधे दोबारा लगा दिये गये है| इसके साथ ही चारों तरफ कटीले तार की बैरिकेटिंग करा दी गयी है| जिससे पौधों को नुकसान ना पंहुचे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]