फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात घर के कमरें में रखे लाखों के जेबरात चोरी कर लिए गये| पुलिस घटना की संदिग्ध मान रही है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी रामसेवक अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर सो रहे थे। उनके मकान का दूसरा दरवाजा गली में है। बीती रात में बिजली चली जानें से उनका बेटा मोनू की पत्नी छत पर सोने चली गई। रात में किसी वक्त गली वाले दरवाजे की बाहर से चोरों ने कुंडी खोलकर चोरी कर ली। कमरे से 4 अंगूठी, 2 जंजीर, झाले, बिछुआ, मंगलसूत्र, कुंडल आदि सामान चोरी कर फरार हो गये|। सुबह 3 बजे मोनू की पत्नी नीचे आई तो घटना की जानकारी हुई । पुलिस ने जांच की। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है।
चौकी इंचार्ज विद्या सागर नें बताया कि जाँच की जा रही है| मामला संदिग्ध लग रहा है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


